Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

एलएसी पार कर भारतीय सीमा में आये चीनी सैनिक को भारत ने वापस लौटाया

शुक्रवार 8 जनवरी को चीनी सैनिक नियंत्रण रेखा को पार करते हुए भारतीय इलाके में आ गया था। भारतीय सेना के जवानों ने इस चीनी सैनिक को पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी छोर के पास पकड़ा था।सेना ने बताया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का ये सैनिक एलएसी पार कर भारत के लद्दाख में आ गया था और उसे वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने हिरासत में ले लिया। उस सैनिक का कहना था कि वो रास्ता भटक गया था। बता दें की चीनी सैनिक को भारत ने सोमवार को वापस लौटा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चीन की लाख मिन्नतों के बात उसके सैनिक को भारत ने छोड़ा है। भारतीय सेना की तरफ से बताया गया कि चीनी सैनिक को सोमवार को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर चुशूल-मॉल्डो पाइंट से चीन के हवाले किया गया।