Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

तीन बच्चों का टीका लगने के बाद बिगड़ी तबियत के संबंध में डॉ आरएस सिंह ने दी जानकारी

समाचार पत्रों में फिर से टीका लगने के बाद तीन बच्चों की तबियत बिगड़ी का समाचार प्रकाशित किया गया था जिसके संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस सिंह ने बताया हैं कि बेबी आफ पिन्की पिता-मंगलसाय, उम्र-2 माह, निवासी-रूनियॉडीह, झगरिया पारा, को 01 दिसम्बर 2020 को पेन्टावेलेण्ट, ओ0पी0व्ही0, आई.पी.व्ही. एवं रोटावायरस का पहला टीका लगाया गया उसके बाद बच्चा स्वस्थ्य था। टीकाकरण के 22 दिन के बाद 22 दिसम्बर 2020 को बच्चे को ज्यादा रोने एवं हाथपॉव में अकड़न होने से जिला चिकित्सालय-सूरजपुर में भर्ती कराया गया। बच्चे को दिमागी बुखार (मेनिनजाइटिस) था। बच्चे को झटके भी आ रहे थे। सात दिन भर्ती रहने के उपरान्त स्वस्थ्य होने पर 29 दिसम्बर 2020 को बच्चे को डिस्चार्ज किया गया। उसके बाद बच्चा पुरी तरह घर पर स्वस्थ्य था। पाँच दिन बाद बच्चा को पुनः झटके आने पर जिला चिकित्सालय-सूरजपुर में उपचार के लिए लाया गया परंतु उसी दिन बच्चे के परिजनों के कहने पर अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
    बच्चे के परिजन 07 जनवरी 2021 को अम्बिकापुर से बिलासपुर ले जाकर निजी चिकित्सालय शिशु मंगलम में इलाज करा रहे थे। जहाँ 11 जनवरी 2021 को बच्चे की मृत्यु हो गई।
    परिधी, माता-सरिता, पिता परूषोत्तम राजवाड़े, उम्र-ढाई माह, निवासी- महेशपुर, विकासखण्ड-प्रेमनगर, को 24 दिसम्बर 2020 को पेन्टावेलेण्ट, ओ.पी.व्ही. , आई.पी.व्ही. एवं रोटावायरस का दूसरा टीका लगाया गया और उसके बाद बच्चा स्वस्थ्य था। टीकाकरण के 10 दिन के बाद 03 जनवरी 2021 से बच्चे को खॉसी तथा सॉस लेने में तकलीफ होने लगी जिसकी वजह से दूसरे दिन 04 जनवरी 2021 को बच्चे के परिजन मिशन अस्पताल अम्बिकापुर में ले जाकर भर्ती कर इलाज करा रहे थे। वहॉ बच्चे को निमोनियाँ बीमारी होने पर इलाज तथा खून की कमी के कारण खून भी चढाया गया परंतु बच्चे की तबियत में सुधार नहीं होने के परिजन 08 जनवरी 2021 को बच्चे को बिलासपुर शिशु मंगलम अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं।