Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

53 हजार किसानों का धान खरीदना बाकी, राजनांदगांव कलेक्टर बोले- धान विक्रय से वंचित न हो पात्र किसान

Default Featured Image

राजनांदगांव जिले में धान खरीदी की गति तेज होती जा रही है। पंजीकृत 1.95 लाख में से 1.42 लाख किसान अब तक धान बेच चुके हैं। यानी लक्ष्य से 73 प्रतिशत किसानों का धान खरीदा जा चुका है। मात्र 53 हजार किसानों का ही धान खरीदना बाकी है। इसके लिए प्रशासन के पास 14 दिनों का समय शेष है। साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी के अलावा गोधन न्याय योजना के साथ कोरोना टीकाकरण की तैयारी की समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि धान खरीदी का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। छोटे किसानों का धान अब तक अधिक खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जो धान बेचने की पात्रता रखते हैं, वे किसी तकनीकी कारण से धान विक्रय करने से वंचित न हों, इस बात का विशेष ध्यान रखें। जिन किसानों को वनाधिकार पत्र जारी किए गए हैं, उनके भी धान की खरीदी की जाएगी। रकबा सुधार के आवेदनों के लिए रकबा सुधार का प्रमाण पत्र जारी करें। जिला विपणन अधिकारी सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अब तक 1.42 लाख किसान धान का विक्रय कर चुके हैं।

You may have missed