Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शोक संतप्त परिवार से भेंट की


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शोक संतप्त परिवार से भेंट की


 


भोपाल : बुधवार, जनवरी 13, 2021, 16:13 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डॉ. एसपी दुबे के निवास जाकर उनकी माताजी श्रीमती शांति दुबे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रीमती शांति दुबे का गत शनिवार को निधन हुआ था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शोक संतप्त डॉ. दुबे और डॉ. शीला दुबे के रिवेरा टाउन स्थित आवास जाकर मुलाकात की और सांत्वना प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह भी साथ थे।


अशोक मनवानी