Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सीएम रमन सिंह आज अपने घर में फहराएंगे भाजपा का झंडा…

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा बूथ स्तर पर तैयारी कर रही है. भाजपा मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम चला रहा है. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ‘मेरा घर भाजपा का घर’ अभियान की शुरुआत शनिवार को होगी. मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए अपने-अपने घर में भाजपा का झंडा फहराएंगे. भाजपा के बड़े नेता के साथ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फहराकर एकजुटता का संदेश देंगे. इससे पार्टी को प्रदेश में सरकार बनाने में मदद मिलेगी.