Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

असम मनाएगा आज माघ बिहू या भोगली बिहू त्यौहार, लोहड़ी और पोंगल जैसे ही खुशियां मनाएंगे असमवासी

माघ बिहू त्यौहार असम का एक विशेष त्यौहार है। इसे असाम की प्रचलित भाषा में भोगली बिहू त्यौहार भी कहा जाता है। असम के लोग माघ बिहू को काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। माघ बिहू का त्यौहार भी लोहड़ी और पोंगल की तर्ज पर मनाया जाता है।

 माघ त्यौहार के साथ ही असम के लोग नए साल की शुरुआत मानते हैं।यही वजह है कि इस दिन लोग पारंपरिक परिधान में पूरे जोश खरोश के साथ असम का पारंपरिक नृत्य ‘बिहू’ करते हैं। माघ बिहू अमूमन किसानों का त्यौहार माना जाता है। इस दिन किसान खेतों से फसलों की कटाई करते हैं और प्रकृति और ईश्वर से भविष्य में भी अच्छी पैदावार की कामना करते हुए धन्यवाद अदा करते हैं।

You may have missed