Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘महानतम आत्मा का मानवतावाद’ का विमोचन

महात्मा गांधी के सेवा ग्राम आश्रम वर्धा महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने पं सुंदर लाल शर्मा छत्तीसगढ़ राजकीय अलंकार से अलंकृत जेएन मिश्र की ओर से  बापू पर लिखित कृति भारत की महानतम आत्मा का मानवतावाद का विमोचन किया। आयोजन में अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव छग प्रदेश प्रभारी  पीएल पुनिया, सचिव व सह प्रभारी  चंदन यादव ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम , मुख्य प्रशिक्षक  सचिन राव, सांसद और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  फूलो देवी नेताम,प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद कोको पाढ़ी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा , सेवा दल प्रमुख अरुण ताम्रकार, सहित प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, उपाध्य , छतीसगढ़ के सभी जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष सहित सरगुजा से डॉ.जेपी श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, भानु प्रताप सिंह, भगवती राजवाड़े, नजीर अजहर द्वितेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।

You may have missed