Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजीव गांधी जलाशय की तराई पर बनने वाला पर्यटन कुटीर के माध्यम से स्व. डाॅ. खेडा की मधुर स्मृति को हमेशा याद किया जाएगा

 मुंगेली जिले की जीवनदायनी मनियारी नदी पर निर्मित राजीव गांधी जलाशय की तराई पर बनने वाला पर्यटन कुटीर स्व. डाॅ. प्रभुदत्त खेडा की मधुर स्मृति को याद करने का सशक्त माध्यम बनेगा। लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह और कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने कल संयुक्त रूप से राजीव गांधी जलाशय की तराई पर स्व. डाॅ. खेडा की मधुर स्मृति में बनने वाला पर्यटन कुटीर निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। पर्यटन कुटीर का निर्माण मनियारी जल संसाधन विभाग मुंगेली द्वारा किया जाएगा। पर्यटन कुटीर निर्माण हेतु विधायक श्री सिंह ने अपने विधायक मद से 20 लाख रूपये की राशि प्रदान की है।

विधायक श्री सिंह ने पर्यटन कुटीर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूदुर वंनाचल में स्व. डाॅ. खेडा की शिक्षा और उनका नाम आज भी बडे आदर के साथ लिया जा रहा है। स्व. डाॅ. खेडा दिल्ली यूनिवर्सिटी से छात्र मंडल के साथ शैक्षाणिक टूर में अचानकमार जगल के सूदुर वंनाचल लमनी आएं थे। लेकिन वे लमनी एवं छापरवा के बैगा आदिवासियों से घूल मिल गए। स्व. डाॅ. खेडा द्वारा बैगा आदिवासियों के हित में किये गये कार्य आज भी याद किये जाते है। उन्होने कहा कि स्व. डाॅ. खेडा के यादगार को चिर स्थाई बनाने के लिए राजीव गांधी जलाशय की तराई पर पर्यटन कुटीर का निर्माण किया जा रहा है और इसके माध्यम से स्व. डाॅ. खेडा मधुर स्मृति को हमेशा याद किया जाएगा। विधायक श्री सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जलाशय की तराई में पर्यटन कुटीर बनने से राजीव गांधी जलाशय और अचानकमार टाईगर रिजर्व में आने वाले  पर्यटकों एवं सैलानियों को एक सम्मान जनक स्थान प्राप्त होगी।