Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मिशन 2023 में भाजपा का परचम लहराने जी जान से जुट जाएं कार्यकर्ता : नारायण सिंह चन्देल

भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री नारायण सिंह चन्देल रविवार को अपने प्रथम सरगुजा प्रवास पर पहुंचे थे। इसे दौरान चन्देल ने परिचयात्मक तथा संगठनात्मक बैठक में जिला व मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक में नारायण सिंह ने जिला के सभी पदाधिकारियों से चर्चा की तथा आगामी चुनाव में तन मन से तैयार रहने का आह्वान किया। सरगुजा के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सभी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ संयुक्त संगठनात्मक बैठक में चन्देल ने नए जिला भाजपा टीम को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि जिला व संभाग के प्रभारी लगातार दौरा कर रहे हैं तथा जिला व मंडल प्रभारियों को भी गांव के अंतिम घर तक दौरा करना है। किसान के मुद्दों को लेकर 13 जनवरी को विधान सभा स्तरीय धरने की सफलता के लिए साधुवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अब 22 जनवरी को जिलास्तरीय बड़े धरने- प्रदर्शन की तैयारी हमें करनी है। धरने प्रदर्शन समाप्ति के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा तथा गिरफ्तारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले व मंडल स्तर पर होने वाली बैंठकें कामकाजी होंगी, आने वाले दिनों में तीनों विधानसभा में कैसे कमल खिले इस बात की चिंता करनी है, बूथ के कार्यकर्ता को सम्मान चाहिए और इसके लिए हमें तत्पर रहना होगा। सरगुजा भाजपा में कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है सामुहिकता भाव के साथ सभी को काम पर लगाने की। मिशन 2023 में भाजपा का परचम लहराने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। चंदेल ने कहा कि वक्त बहुत कम है जितना दम है लगा दो, कुछ लोगों को मैं समझाता हूं कुछ को तुम समझा दो। सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब एक सूत्र में पार्टी हित में कार्य करेंगे। चंदेल को सम्बोधित करते हूए उन्होंने कहा कि आपके सांगठनिक नेतृत्व से जिला भाजपा को नई उच्चाई मिलेगी।