Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

18 से 20 नवंबर तक शुष्क दिवस घोषित

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ.सी.आर.प्रसन्ना ने विधानसभा निर्वाचन.2018 के तहत 18 नवंबर की शाम पांच बजे से 20 नवंबर को मतदान सम्पन्न होने तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त घोषित शुष्क दिवसों में धमतरी जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें एफ.एल. 3 होटल बार एवं मद्य भाण्डागार बंद रहेंगे।