Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

शिशु संरक्षण माह 22 जनवरी से 26 फरवरी तक : सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को

Default Featured Image

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 22 जनवरी से 26 फरवरी 2021 तक किया जायेगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह आयोजन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सी.एम.एच.ओ डॉ. एन.आर नवरत्न ने शिशु संरक्षण माह अंतर्गत विविध गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वस्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों का संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। 22 जनवरी से 26 फरवरी 2021 तक संचालित अभियान अंतर्गत प्रति मंगलवार व शुक्रवार को 9 माह से 5 वर्षो के बच्चों को छः माह के अंतराल में विटामिन ए की खुराक दिया जायेगा। गरियाबंद जिले में 52464 बच्चों को विटामि ए पिलाये जाने का लक्ष्य है। 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों के लिए सप्ताह में दो बार आयरन सिरप वितरण किया जायेगा। जिले में 58043 बच्चों आयरन सिरप पिलाये जाने का लक्ष्य है। गर्भवती महिलाओं को प्रथम तिमाही पश्चात आयरन फोलिक एसिड गोली का वितरण  प्रतिदिन एक गोली प्रथम तिमाही पश्चात दिया जायेगा। कुपोषित बच्चो का चिन्हांकन कर बच्चों का वजन किया जायेगा। अतिकुपोषित बच्चे जो एस.ए.एम. की श्रेणी में हैं उन्हें चिन्हांकित कर पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती किया जायेगा। इसके अतिरिक्त नियमित टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। डॉ. नवरत्न ने बताया कि निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला , विकासखंड एवं सेक्टर स्तर पर टीम गठित की गई है। इसके अलावा आयोजन के सफलता के लिए अंतरविभागीय समन्यव के साथ कार्ययोजना बनाई है।
सघन पल्स पोलियांे अभियान 31 जनवरी को:-
    बैठक में सी.एम.एच.ओ डॉ. नवरत्न ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी 2021 को किया जायेगा। इस दौरान शून्य से 5 वर्षो तक बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद खुराक पिलायी जायेगी। जिले में 89382 बच्चों को पल्स पोलियों की दो बंूद खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित हैै। इसके लिए 852 पोलियो बूथ चिन्हांकित किये गए हैं। समस्त बूथ में , मेला, बाजार, ईंट भट्ठे, पहुंचविहीन क्षेत्रों एवं घर-घर भ्रमण कर बच्चों को पोलियों की खुराक पिलायी जायेगी। प्रथम दिवस 852 बूथ पर पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी। इस हेतु 1827 कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है। द्वितीय दिवस घर-घर भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक दी जायेगी। इसके लिए 1703 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तृतीय दिवस  पहंुचविहीन क्षेत्रों में छुटे हुए बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक देने 37 कर्मचारियांे की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा भ्रमण एवं क्षीण आबादी वाले क्षेत्रो हेतु आवश्यक मोबाईल टीम बनाया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियांे/कर्मचारियों द्वारा अभियान का मॉनिटरिंग किया जायेगा। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री चन्द्रकांत वर्मा, वनमण्डाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. जे.एल टंडन, डी.पी.एम. डॉ. रीना लक्ष्मी सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।