Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सरयू के तट पर विराजेंगे 221 मीटर ऊंचे प्रभु श्रीराम, यूपी की योगी कैबिनेट ने प्रतिमा स्थापना पर लगाई मुहर

Default Featured Image

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में बनने जा रही भगवान राम की प्रतिमा की योजना का अनावरण किया गया है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्यानगरी में लगने जा रही इस भव्य प्रतिमा की कुल ऊंचाई 221 मीटर होगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार हिंदूओं की आस्था के प्रतीक भगवान राम की मूर्ति 151 मीटर ऊंची होगी। यह मूर्ति 50 मीटर ऊंचे चबूतरे पर लगाई जाएगी।इसके अलावा प्रतिमा के सिर के ऊपर एक विशाल छत्र भी होगा जो 20 मीटर ऊंचा होगा। इस तरह से स्टैच्यू की कुल ऊंचाई 221 मीटर होगी। इस बारे में राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार ने जानकारी दी।

You may have missed