Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश के 4 दिग्गज मंत्रियों की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, धान खरीदी के मुद्दे पर रखेंगे सरकार का पक्ष

धान खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था के आरोपों को लेकर आज भाजपा जेल भरो आंदोलन करने जा रही है तो वहीं कांग्रेस सरकार के चार दिग्गज मंत्री दोपहर डेढ़ बजे धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेंगे।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर पत्रकार वार्ता में सरकार का पक्ष रखेंगे। ये चारों मंत्री धान की ज्यादा खरीद, बारदाने की समस्याओं के समाधान को लेकर बात करेंगे। प्रदेश के बीजेपी नेताओं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद आंदोलन करने की बात भी उठेगी।
धान खरीदी के लिए अभी 10 दिन का समय और बाकी है। अब तक राज्य के 19 लाख 54 हजार 332 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके हैं। कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स को 27 लाख 70 हजार 693 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध अब तक 25 लाख 45 हजार 512 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

You may have missed