Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाजपा का धरना प्रदर्शन समझ से परे,जिले में 95 प्रतिशत धान की खरीदी पूरी : नीलू चंद्रवंशी

Default Featured Image

कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता लेकर भाजपा के धरना पर कांग्रेस ने हमला बोला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश भर में शुक्रवार को भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही है, यह समझ से परे है। कबीरधाम जिले सहित पूरे प्रदेश में 95 प्रतिशत से अधिक की धान खरीदी हो चुकी है। इसके बाद धरना प्रदर्शन करने का क्या मतलब है। कबीरधाम जिले के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री डॉक्टर रमन सिंह व पूर्व सासंद अभिषेक सिंह ने भी अपना धान बेचा है। दरअसल भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसके कारण किसानों का हितषी बनने जबरन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें तो केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना चाहिए। वे धान खरीदी पर अड़ंगा डाल रहे हंै। भाजपा के लोग किसान विरोधी है और धान खरीदी का विरोध कर धरना प्रदर्शन कर रहे हंै। जबकि पूरे 20 वर्ष से अधिक रिकार्ड धान खरीदी हुई है। प्रेसवार्ता में कलीम खान, शहर अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, लाल बहादुर चंद्रवंशी, जाकिर चौहान, राजा द्विवेदी, मुकुंद माधव कश्यप, जीतू दोषी, गुड्डू कौशिक, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगोत्री योगी सहित बडी संख्या में शामिल थे। प्रेसवार्ता में धान खरीदी का पूरा आंकड़ा जारी किया गया।