Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बारदाने की कमी के कारण किसान नहीं बेच पा रहे धान,व्यवस्था होने पर ही टोकन देने की बात

Default Featured Image

धान खरीदी को अब 8 दिन ही बचे हैं, लेकिन धान संग्रहण केन्द्रों में अब भी बारदाने की समस्या बरकरार है। सैकड़ों किसानों के अब तक धान नहीं बिके हैं। किसान बारदाना नहीं होने की वजह से कई समितियों में धान नहीं बेच पा रहें हैं। मिलरों की ओर से समितियों को दिया गया बारदाना इतना खराब है कि उसका उपयोग किसान नहीं कर पा रहे हैं। बेलसोढ़ा के किसानों का कहना है कि फटे पुराने बारदानों में ही छांट-छांट कर अपने धान बेचने के लिए सिलाई कर धान बेच रहे हैं। कुछ किसान धान बेचने के लिए बाजार से बारदाना खरीदकर धान बेच रहे हैं। किसानों ने बताया कि 35 रुपए की लागत से किसान बारदाना बाजार से खरीद रहे हैं, जिसके एवज में किसानों को 15 रुपए बारदाने का कीमत दी जा रही है। बेलसोढ़ा धान संग्रहण केन्द्र पहुंचे लगभग दो दर्जन किसानों ने जानकारी दी है कि बारदाने की वजह से वह सुबह से अब तक समिति के प्रबंधन का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन धान बेचने टोकन नहीं कट पा रहा है।