Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लड़कियों को समान अधिकार देने से संबंधित है राष्ट्रीय बालिका दिवस

बेटियों का जीवन अनमोल होता है क्योकि बेटियां अनमोलरत्न होती है। देश में 24 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में इसकी शुरुआत की थी। इसके उद्देश्य की बात करें तो कुल मिलाकर यह लड़कियों को समान अधिकार देने से संबंधित है। इसके साथ ही सदियों से लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर लोगों को जागरूक करना भी राष्ट्रीय बालिका दिवस का मकसद है।

 राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों को समर्थन, नए अवसर प्रदान करता है। यह समाज में लड़कियों के साथ होने वाली असमानता जैसे भेदभाव, शोषण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह असमानता शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, संरक्षण, बाल विवाह, स्वतंत्रता इत्यादि के संदर्भ में हो सकती है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे भारत सरकार का यह कदम लड़कियों के महत्व को बढ़ावा देना है।

You may have missed