Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महाराष्ट्र भवन का हो रहा नवनिर्माण, दशहरा तक बनकर हो जाएगा तैयार

Default Featured Image

राजधानी में 86 साल से सामाजिक, सांस्कृतिक, रंगमंच के क्षेत्र में कार्य कर रही महाराष्ट्र मंडल संस्था के पुराने भवन का जीर्णोद्धार हो रहा है। भवन आधे से ज्यादा बनकर तैयार हो चुका है। इसका लोकार्पण दशहरा पर किए जाने की संभावना है। पुराना भवन भी दशहरा पर ही लोकार्पित हुआ था। ट्रस्ट ने ज्यादा से ज्यादा समाजसेवी, दानदाताओं से भवन बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक संस्था महाराष्ट्र मण्डल के अध्यक्ष अजय काले ने बताया कि तीन साल पहले भवन के नवनिर्माण का कार्य शुरू किया गया था। वर्तमान में भवन नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। मानव सेवा, ईश्वर सेवा के उद्देश्य को मानने वाली संस्था 40 वर्षो से दिव्यांग बालिका गृह, बाहर से आने वाली महिलाओं, छात्राओं के लिये कामकाजी होस्टल छात्रावास, सामाजिक सांस्कृतिक कार्यो के लिए महाराष्ट्र भवन सेवा दे रहा है।

मध्यम वर्ग के लिये भी अंग्रेजी माध्यम की शाला संत ज्ञानेश्वर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। साथ ही हॉस्पिटल बेड, व्हील चेयर, वॉकर, एयर, वॉटर बेड, बैसाखियां जैसे मेडिकल सामग्रियां भी जरूरतमंदों को पिछले 10 वर्षों से उपलब्ध कराई जा रही है।