Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाजपा युवा मोर्चा ने जिला चिकित्सालय में किया रक्तदान,राजा मजूमदार को दी श्रद्धांजलि

Default Featured Image

जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय में युवाओं ने रक्तदान कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, मंडल अध्यक्ष भानु पाल , गौ रक्षा प्रमुख अनुराग दुबे की उपस्थिति में प्रखर गुप्ता, अंकित शर्मा, दीपु राजवाड़े,अंकित कुमार गुप्ता ने रक्तदान किया। युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण  प्रमुख शारदा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के शहीद कार्यकर्ता स्व. राजा मजूमदार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके ही नाम पर किया गया। बंगाल  में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर होने वाले खूनी अत्याचारों के विरोध में युवा मोर्चा ने रक्त देकर सांकेतिक चेतावनी देने का कार्य किया है। देशहित में युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अपने जीवन का दान  करने से भी पीछे  नहीं हटेगा । कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष हर्षल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष प्रखर गुप्ता, मंडल महामंत्री सतेंद्र राजवाड़े ,अंकित शर्मा, आलेख नामदेव,सुमित गुप्ता, सौरभ सिंह,कौशल कुमार, रजत सिंह, जलील साह, अंकित कुमार गुप्ता,अभिनेद्र सिंह, सुशील मालिक, कुणाल जायसवाल,आलोक त्रिपाठी,योगेश काशी, जय प्रकाश,विकास दुबे, राम प्रताप राजवाड़े (पिंकु),रमेश राजवाड़े, अश्वनी पड़वार उपस्थित थे।