Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अभनपुर में निकाली गई अयोध्या राम मंदिर निर्माण जनजागरण प्रभात फेरी, सैकड़ों राम भक्त हुए शामिल

Default Featured Image

राम मंदिर निर्माण के लिए जगह जगह जान जागरण अभियान चलाया जा रहा है। हर गली मोहल्लों में सुबह प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि राम काज में ध्यान दें। इसी कड़ी में बुधवार को अभनपुर में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्व भाजयुमो जिला महामंत्री संचित तिवारी और विहिप अध्यक्ष भजन देवांगन ने किया। फेरी में बाजे-गाजे के साथ सैकड़ों रामभक्तों ने जयकारे लगाए। पूरा माहौल राममय हो गया। लोगों से राम मंदिर धनसंग्रह के लिए आग्रह किया गया। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से संघ खण्ड कार्यवाह दीनबन्धु मिश्रा, कांत दामले, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल ,उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पार्षद पुष्पलता सिन्हा, भारती सिंदे, राजा राय,ईश्वर पटेल सहित अन्य रामभक्त शामिल हुए।