Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अशोक गहलोत पहुंचे सचिवालय, CMO में संभाला पदभार,

राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद अशोक गहलोत बुधवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री गहलोत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सचिवालय स्थित गणेशजी के मंदिर में पूजा की। प्रदेश में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अशोक गहलोत ने आज सीएमओ का पदभार संभाला लिया है। गहलोत ने सीएमओ का पदभार संभालते ही मुख्य सचिव सहित आलाधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि आज किसानों की कर्ज माफी को लेकर सीएम गहलोत बड़ा ऐलान कर सकते हैं।