Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उत्तर प्रदेश की झांकी ‘श्रीराम मंदिर’ को प्रथम पुरस्कार

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस को राजपथ पर हुई परेड में इस वर्ष उत्तर प्रदेश की ‘अयोध्या में श्रीराम मंदिर’ झांकी को प्रथम स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर त्रिपुरा और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड की झांकी रही है।
केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को यहां रविंद्र रंगशाला में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर राज्य के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल एवं निदेशक (सूचना) शिशिर को ट्राफी प्रदान की। परेड में 17 राज्यों ने झांकी प्रस्तुत की थी।