Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चो ने गढ़कलेवा जंगल बाजार लिया आनंद

कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में गत् दिवस राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला संमन्वयक श्री विनोद कुमार पैंकरा के दिशा-निर्देश में समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र के दिव्यांग बच्चो को गढ़कलेवा जंगल बाजार का अवलोकन कराया गया। बच्चो ने गढ़कलेवा को नजदीक से देखकर बेहद खुश हुए और विभिन्न व्यंजनों की भी जानकारी ली और उन्होंने स्वाद् भी चखा। उनके लिए एक नया अनुभवन था। समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र में पहली से लेकर आठवी तक लगभग 37 बच्चे रहते हैं। प्रशिक्षण केन्द्र में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई साथ उन्हें अन्य गतिविधियों में शामिल करके उनके बौद्धिक क्षमता का भी विकास किया जा रहा है। और उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए भी सार्थक प्रयास किया जा रहा है।