Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

गांधीजी ने छुआछूत के खिलाफ रायपुर में जहां से शुरू की थी मुहिम, वहीं कल स्थापित होगी उनकी मूर्ति

पुरानी बस्ती स्थित ठाकुर रामचंद्र स्वामी जैतूसाव मठ सार्वजनिक न्यास रायपुर में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का आवरण किया जाएगा। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रायपुर आगमन हुआ था। उस दौरान जैतूसाव मठ में रहकर स्वतंत्रता आंदोलन का उन्होंने नेतृत्त्व किया था। छत्तीसगढ़ में आजादी के लिए अलख जगाई थी। साथ ही मठ से ही छुआछूत निवारण के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे। इसे देखते हुए ट्रस्ट ने निर्णय लिया था कि मठ में राष्ट्रपिता की याद हमेशा जीवित रहे। इस साल महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मठ में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैतूसाव मठ पहुंचे थे। इसके बाद यहां से धमतरी, कुरूद, कंडेल आदि जगहों पर कई गए थे। जन जागरण अभियान का नेतृत्वे किया था। लोगों के बीच आपसी भाईचारे की अलग जगाई थी। भेदभाव के खिलाफ एकजुट होने का दम भरा था।