Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देर रात से हो रही बारिश से हजारों क्विंटल धान भीगा

मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बने सिस्टम का भी प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है। बारिश के कारण धान भीगने की खबर सामने आई है। बता दें कि खुले आसमान के नीचे रखे धान पर पानी पड़ने से धान सड़ जाते हैं। धान खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े हजारों क्विंटल धान भीग गया है। अभी प्रदेश में एक दो दिन घने बादल छाये रहेंगे।