Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रविन्द्र चौबे ने कहा- आगे नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख, केन्द्र से अनुमति मिली

प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। केन्द्र सरकार से अनुमति मिलने पर अतिरिक्त धान खरीदा जाएगा। कृषि मंत्री चौबे ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि प्रदेश में किसानों से 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। केन्द्र सरकार जल्द 60 लाख मीट्रिक टन चावल उठाव की अनुमति दें। साथ ही धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर प्रदेश के धान खरदी की जानकारी दी है। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम में 24 लाख मीट्रिक टन चावल की अनुमति की मात्रा को बढ़ाकर 40 लाख मीट्रिक टन उठाव की अनुमति जल्द देने का अनुरोध किया है।