Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विश्व में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या पहुंची 22 लाख के पार

30 जनवरी (वार्ता) दुनियाभर में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 10.20 लाख से ज्यादा लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 20 लाख सात हजार 448 हो गई है तथा 22 लाख 04 हजार 494 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.59 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.36 लाख मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 33 हजार से अधिक हो गयी है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख नौ हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,54,147 तक पहुंच गया है।
ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 91.18 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से करीब 2.22 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन कोरोना संक्रमण के मामले में रूस से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 37.83 लाख के पार पहुंच गयी है और एक लाख चार हजार 572 लोगों की मौत हुई है।
रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 37.71 लाख से अधिक है जबकि 71,054 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 32.12 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 75,665 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 27.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,339 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 25.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 87,858 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.64 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,736 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.07 लाख के पार हो गयी है तथा 56,286 लोगों की मौत हुई है। 

You may have missed