Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विश्व में कोरोना संक्रमण से 22.27 लाख से अधिक लोगों की मौत

01 फरवरी (वार्ता) दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से अभी तक 22.27 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और इस महामारी से संक्रमितों की कुल संख्या 10 करोड़ 29 लाख के पार पहुंच गयी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 29 लाख 44 हजार 487 हो गई है तथा 22 लाख 27 हजार 568 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा इस वायरस को पांच करोड़ 70 लाख 35 हजार 337 लोग मात दे चुके हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.61 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.41 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 57 हजार से अधिक हो गयी है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 34 हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,54,392 तक पहुंच गया है।
ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 92.04 लाख के पार हो गयी और इस महामारी से करीब 2.24 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन कोरोना संक्रमण के मामले में रूस से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 38.28 लाख से ज्यादा हो गयी है और एक लाख छह हजार 367 लोगों की मौत हुई है।
रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 38.08 लाख से अधिक है जबकि 72,029 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 32.56 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 76,201 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 27.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,319 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में अब तक संक्रमितों की संख्या 25.53 लाख के पार हो गयी है और 88,516 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.77 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,993 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.25 लाख के पार हो गयी है तथा 57,163 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.94 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 53,983 लोगों ने जान गंवाई है।