Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महापौर ने भवन के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए दी 5 लाख की राशि

कसौधन वैश्य गुप्ता समाज का वार्षिक उत्सव एवं नवनिर्वाचित पद अधिकारियों का शपथग्रहण समारोह कबीर मंगलम में धूमधाम से मनाया गया। साथ ही बीते वर्ष की विदाई एवं नववर्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि महापौर विजय देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि किशन साहेब व नारायण प्रसाद गुप्ता थे। मुख्य अतिथि विजय देवांगन ने नवनिर्वाचित महिला इकाई एवं पुरुष वर्ग के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारी संरक्षक नारायण प्रसाद गुप्ता,सचिन गुप्ता,अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता,सचिव सुरेंद्र गुप्ता,सह सचिव संकेत गुप्ता,कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता,कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गुप्ता,राजेश गुप्ता,वीरेंद्र साहेब,अनिल साहेब,सुनील साहेब,विजय साहेब,राहुल साहेब, डॉ.राधेश्याम गुप्ता,प्रकाश गुप्ता आशीष गुप्ता,सलाहकार प्रमोद गुप्ता,योगेश गुप्ता,प्रदेश कार्यकारिणी धनराज गुप्ता। महिला पदाधिकारी संरक्षक किरण गुप्ता,भारती गुप्ता,अध्यक्ष नीलू गुप्ता,उपाध्यक्ष मधु साहेब,सचिव जानकी गुप्ता सांस्कृतिक सचिव प्रगति साहेब, कोषाध्यक्ष रोशनी साहेब,सलाहकार हेमलता गुप्ता,मीना गुप्ता,प्रदेश कार्यकारिणी अर्चना गुप्ता,इकाई कार्यकारिणी ज्योति साहेब, भगवती साहेब,कल्याणी गुप्ता,श्वेता गुप्ता,अनीता साहेब भारती गुप्ता,अल्पना गुप्ता संगीता गुप्ता,हनी साहेब।
महापौर द्वारा कसौधन वैश्य गुप्ता समाज को बनियापारा स्थित भवन के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख की सौगात देने की घोषणा की। सम्मेलन में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें फैंसी ड्रेस,जंगी दौड़,जलेबी दौड़ ,क्रिकेट मैच ,बलून दौड़,जम्बल दौड़,म्यूजिकल चेयर रेस,चम्मच दौड़ आदि का आयोजन किया गया।समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन हर वर्ष की भांति प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया। चम्मच दौड़ में मधु साहेब, श्रुति साहेब,सुमन गुप्ता। म्यूजिकल चेयर रेस ने भूमिका गुप्ता,प्रियांशी साहेब, धनलक्ष्मी साहेब। क्रिकेट मैच में विजय गोस्वामी इलेवन ने जीत दर्ज की साथ ही मैन ऑफ द मैच डॉ.आरएस गोस्वामी रहे। इस समस्त कार्यक्रम उत्साह पूर्वक वातावरण में हुआ।