नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और इस कारण से उनकी फैन फोलिंग लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर धर्मेंद्र गाय और भैंस चराते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो लगभग 1 मिनट का है। अब तक इस वीडियो को करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। अक्सर धर्मेंद्र इंस्टा पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके फैंस भी ऐसे पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “प्यार ही प्यार मिलता है बेजुबान इन साथियों से। पक्षी का जहां दिखना वही ले जाता है उन्हें।” ऐसा पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र ने इस तरह का वीडियो शेयर किया है। कई बार उन्होंने अपने खेतों से फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। भले ही धर्मेंद्र फिल्मों से दूर हूं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम पर लगभग 9 लाख फॉलोअर्स हैं। वे अब तक अपने खाते से 400 से ज्यादा वीडियो और फोटो शेयर कर चुके हैं। धर्मेंद्र के इस मिजाज को फैन काफी पसंद करते हैं। वे अक्सर प्रकृति और पक्षियों के वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र को जमीन से जुड़े रहना काफी पसंद है। यही कारण है कि वह अक्सर अपने फॉर्म हाउस पर नजर आते हैं। धर्मेंद्र कभी-कभी मुंबई जाते हैं और फिर वापस आ जाते हैं। ।
Nationalism Always Empower People
More Stories
1 महीने की एक्ट्रेस प्रिया मलिक के बेटे जोरावर, बच्चे की क्यूट तस्वीरें आईं सामने…
‘लापता लेडीज’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आई, जानें कब और कहां देखें! | फ़िल्म समाचार
25 अप्रैल राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए मिल सकती है कोई अच्छी खबर, कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, अपना जानें राशिफल…