Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाजपा नेता व रायगढ़ पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का निधन

दैनिक लोकशक्ति के प्रधान संपादक पे्रमेन्द्र अग्रवाल व साधुराम अग्रवाल तथा सुरेश अग्रवाल के बहनोई रायगढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का आज दोपहर 2 बजे के लगभग निधन हो गया। वे ६५ वर्ष के थे 26 जनवरी को सिढिय़ों से गिरने से उनके सिर में संघातिक चोट लगी थी जिसके बाद 27 जनवरी की रात उन्हें दिल्ली के गुरुग्राम स्थित मेंदाता अस्पताल लाया गया था जहां न्यूरो सर्जन सुधीर दुबे उनका इलाज कर रहें थे कल रात अकस्मात उनको बी. पी का प्रलाम हुआ था जो कंट्रोल नहीं हो सका और उनका निधन हो गया। दिल्ली में उनके पास मौजूद पल्लू बेरिवाल के मुताबिक रोशन के पार्थिव शरीर को रायगढ़ लाने के लिये एयर लिप्टिंग के लिये बात की जा रही है संभवत कल सुबह 8 बजे के लगभग प्लेन दिल्ली से रवाना होगा और सुबह साढ़े 10 बजे तक रायगढ़ जिंदल एयरस्ट्रीप पहुंचने की संभावना हैं सांसद गोमती साय को जैसे ही खबर मिली वे मेंदाता अस्पताल पंहुची और गौतम अग्रवाल से मुलाकात ढ़ाढ़स बंधाया रोशन के निधन की खबर जैसे ही रायगढ़ पहुंची लोग स्तध और शांड रह गये एक बारगी किसी को भी इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ लोगों ने जानकारी के लिये रोशन के करीबी लोगों को फोन करना आरंभ कर दिया और जैसे ही खबर की पुष्टी हुयी जिले के भाजपा कर्यकर्ताओ व शुभचितंको में शोक की लहर दौड़ गयी।

मुयमंत्री ने निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया मुयमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के पूर्व विधायक श्री रोशनलाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुयमंत्री ने उनके परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

भाजपा ने शोक व्यक्त किया – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता और सजग व क्षेत्र के हितों के लिए समर्पित नेता को खो दिया है। साय ने स्व. अग्रवाल के शोकाकुल परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुयमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अग्रवाल के निधन को रायगढ़ क्षेत्र और भाजपा की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व. अग्रवाल हर क्षण एक सजग विधायक और वैचारिक प्रतिबध्दता के साथ क्षेत्र के हितों के लिए समर्पित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने भी स्व. अग्रवाल को अपनी श्रध्दांजलि अर्पित की है।