Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना, 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

कुछ दिनों से राजधानी में ठंड का असर दिख रहा है। लेकिन मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार से दिखाई देगा। इसके प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। इसी के साथ प्रदेश के सभी संभागों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगले चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी संभावित है।