Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 : जिले में इस वर्ष 3 लाख 61 हजार 335 क्विंटल धान की बंफर खरीदी

राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 हेतु समर्थन मूल्य पर विगत 01 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक 83 हजार 96 पंजीकृत किसानों से 3 लाख 61 हजार 335 क्विंटल धान की बंफर खरीदी की गई है। जो वर्ष 2019-20 में खरीदे गये धान की तुलना में 33 हजार 573 क्विंटल धान अधिक है। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिले के 66 कृषि साख सहकारी समितियो के 93 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019-20 में 73 हजार 34 पंजीकृत किसानों से 3 लाख 27 हजार 762 क्विंटल और 2018-19 में पंजीकृत 61 हजार 999 पंजीकृत किसानों से 3 लाख 6 हजार 852 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।
जिला विपणन अधिकारी ने आज यहां बताया कि 01 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक धान उपार्जन केंद्र अखरार में 38 हजार 379 क्विंटल, कंतेली में 35 हजार 291 क्विंटल, देवरी में 32 हजार 490 क्विंटल, किरना में 41 हजार 344 क्विंटल, कोदवा में 41 हजार 481 क्विंटल, खुटेरा में 29 हजार 634 क्विंटल, खुडिया में 70 हजार 499 क्विंटल, खपरीकला में 31 हजार 275 क्विंटल, खाम्ही में 81 हजार 336 क्विंटल, गुरूवाईडबरी में 64 हजार 825 क्विंटल, गीधा में 32 हजार 159 क्विंटल, धरमपुरा में 36 हजार, धरदेई में 53 हजार 927 क्विंटल, चकरभाठा में 46 हजार 515 क्विंटल, चंदखुरी में 36 हजार 622 क्विंटल, चंदली में 32 हजार 09 क्विंटल, झाफल में 26 हजार 289 क्विंटल, छटन में 51 हजार 561 क्विंटल, जरहागांव में 43 हजार 538 क्विंटल, अमलीकापा में 19 हजार 252 क्विंटल और उपार्जन केंद्र आमोरा में 22 हजार 621 क्विंटल धान की बंफर खरीदी की गई।

You may have missed