Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आईएमए रायपुर इकाई का मिक्सोपैथी के विरोध में प्रदर्शन,

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर की ओर से मिक्सोपैथी के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत 1 फरवरी से हो चुकी है। 14 फरवरी तक जारी रहने वाले इस विरोध प्रदर्शन में रोजाना 5 सदस्य भूख हड़ताल करेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को डॉक्टर अब्बास नकवी, डॉक्टर जावेद अली खान, डॉ राजेश गुप्ता, डॉक्टर फिरोज मेमन और डॉ मनोज सोनी ने भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। भूख हड़ताल का समर्थन डॉक्टर संदीप दवे, डॉक्टर संजय शर्मा, डॉक्टर प्रवाश चौधरी और डॉ प्रणय जैन ने किया है। उन्होंने कहा है कि मिक्सोपैथी अर्थात खिचड़ी चिकित्सा पद्धति जनता के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होगी। सरकार जो कानून मिक्सोपैथी के समर्थन में लाने जा रही है उसका हम सभी विरोध कर रहे हैं।