Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

निर्यात में वृद्धि से अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत: फियो

 02 फरवरी (वार्ता) विदेश व्यापार कारोबारियों के संगठन भारतीय निर्यातक महासंघ(फियो) ने जनवरी 2021 में निर्यात में वृद्धि होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि यह भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है।
फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने मंगलवार को यहां कहा कि इस वर्ष जनवरी में विदेश व्यापार के आंकड़े सकारात्मक रहे हैं। लगभग सभी प्रमुख जिंसों में प्रभावी वृद्धि दर्ज की गयी है। इनसें साफ संकेत मिलता है कि आने समय में निर्यात में बढोतरी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि काेविड-19 की प्रभावी वैक्सीन से न केवल समाजिक जीवन बल्कि अर्थव्यवस्था भी पटरी पर लौट रही है।