05 फरवरी (वार्ता) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने जातिगत जनगणना की मांग करते हुए शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि क्षत्रीय समाज को आरक्षण दिया जाना चाहिए।
श्री आठवले ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण की धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मराठा, हरियाणा में जाट, राजस्थान में राजपूत और उत्तरप्रदेश में ठाकुर आरक्षण की मांग कर रहे हैं। देश में क्षत्रीय समाज की बड़ी आबादी है। इनको आरक्षण दिया जाना चाहिए। सरकार ने समाज के आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों को 10 प्रतिशत दिया है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सदस्य श्री आठवले ने कहा कि देश में जनगणना काम चल रहा है। इसमें जातीय आधार पर गणना करायी जानी चाहिए। इससे प्रत्येक समुदाय का समाज में हिस्सा पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की विरोधी नहीं है। ये कानून बेहतर हैं जिनसे किसानों की आय में इजाफा होगा। किसानों को आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें सरकार से बात करनी चाहिए।
Nationalism Always Empower People
More Stories
आईएमडी ने उत्तर भारत के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश |
बीजेपी को हराने के फॉर्मूले पर प्रशांत किशोर, 2024 के चुनाव में मोदी के लिए सीटें और एनडीए 3.0 में बड़े फैसले |
बिहार लोकसभा चुनाव: दरभंगा में फर्जी वोटिंग के आरोप में बुर्का पहने महिलाएं पकड़ी गईं; भीड़ ने आरोपी को जबरन छुड़ाया |