Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रेमसाय सिंह टेकाम ने केंद्रीय निकाय के कैलेंडर का किया विमोचन

 शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के केंद्रीय निकाय के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य के व्याख्याता और प्राचार्याें को शुभकामनाएं दी। पदोन्नति के संबंध में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ ने पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। विमोचन कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में ओएसडी गायत्री नेताम, प्रांतीय महामंत्री राजीव वर्मा, गोवर्धन झा, प्रांतीय सचिव सुरेश अवस्थी, केके शर्मा, कार्यालयीन सचिव फणींद्र शर्मा, आर के देशमुख, एम मिंज, रेखा साहू, जिलाध्यक्ष अरुण साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष टीआर वर्मा, पीएल सेन, काशी विश्वनाथ राव सहित संघ के अन्य नेता उपस्थित थे।

You may have missed