Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कलेक्टर रायपुर ने नगर निगम बीरगांव के प्रशासक का संभाला पदभार

 छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें नगर निगम बीरगांव के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम बीरगांव के आयुक्त श्रीकांत वर्मा ने बताया कि आदेश के परिपालन में कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया है।