Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आज हो सकती है भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा…

Default Featured Image

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट अब तक अटकी हुई है। पार्टी सूत्रों की माने तो कुछ नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। लेकिन आज कार्यकर्ताओं को खुशखबरी मिल सकती है। यानी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की कार्य​कारिणी की आज घोषणा हो सकती है। संगठन के आला नेताओं के बीच तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण अब तक कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पायी है। प्रदेश कार्यकारिणी में नामों को लेकर खींचतान जारी होने के कारण अब तक नामों की घोषणा नहीं हो पायी थी। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में इन दिनों रोजाना बैठक हो रही है। लेकिन नामों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। पार्टी सूत्रों की माने तो आज भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती हैं।