Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से ठंड में राहत

10 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख बदलने और मौसम के शुष्क रहने के चलते आज राजधानी भोपाल सहित अधिकतर स्थानों में ठंड से राहत रही। हालांकि पर्यटन स्थल पचमढ़ी में ठंड का अहसास हुआ, जहां रात्रि का पारा 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम है।
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम शुष्क होने के साथ ही हवाओं के रुख में परिवर्तन हुआ है, जिसके चलते रात्रि के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। राजधानी में रात्रि का पारा 11़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, पचमढ़ी में रात्रि का तापमान 6 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड़ में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।

You may have missed