Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कारगिल में हिमपात के कारण एएन-32 कूरियर सेवा रद्द

10 फरवरी (वार्ता) केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के सीमांत कारगिल जिले में बुधवार सुबह ताजा हिमपात हाेने के कारण भारतीय वायु सेना की एन 32 कूरियर सेवा को रद्द करना पड़ा।
एएन-32 करियर सेवा के मुख्य समन्वयक अमीर अली ने कहा कि आज सुबह ताजा हिमपात के कारण कारगिल और जम्मू के बीच इस विमान को रद्द करना पडा है।