Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने गुलुमकोड़ो मल्टी एक्टीविटी सेंटर का किया अवलोकन

धर्मेश कुमार साहू ने नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत कुढ़ारगांव के आश्रित गांव गुलुमकोड़ो में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए विकसित किये गये मल्टी एक्टीविटी सेंटर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही चप्पलों को देखा, और सराहा। कलेक्टर श्री साहू ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा तैयार की गयी चप्पल खरीदी। उन्हांेने मल्टी एक्टीविटी सेंटर में काम कर रही महिलाओं से उनके काम-काज, बाजार में मांग, सामग्री की उपलब्धता आदि के बारे में चर्चा की और मन लगाकर काम करने की समझाईश दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशानुरूप ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से स्व सहायता समूह की महिलाओं को चप्पल निर्माण, सिलाई और प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया गया है। अब कुढ़ारगांव के समूह की महिलायें इन सभी कामों से जुड कर इस मल्टी एक्टीविटी सेंटर के जरिये अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी। उन्होंने बताया कि इस मल्टी एक्टीविटी सेंटर में चप्पल निर्माण, सिलाई और ईमली का प्रसंस्करण करने का कार्य किया जायेग, ईमली से ईमली चपाती बनायी जायेगी।
कलेक्टर श्री साहू ने अपने प्रवास के दौरान भाटपाल गौठान का अवलोकन किया और वहां स्थित देवगुड़ी में हो रही पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं और देवगुड़ी पुजारियों से बातचीत की। उन्होंने गौठान समिति के सदस्यों से गौठान को और अधिक व्यवस्थित और सुंदर बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री साहू ने छेरीबेड़ा के ग्रामीणों से चर्चा भी की, ग्रामीणों ने सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छेरीबेड़ा से खरगांव तक ढाई किलोमीटर द्वितीय श्रेणी सड़क, एक नग 6 मीटर स्पान पुलिया और 3 नग डेढ़ मीटर स्पान पुलिया निर्माण के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर को दिये।
कलेक्टर श्री साहू छेरीबेड़ा में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचे। वहां विद्यालय में रहने वाले बच्चों के जरूरी सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हांेने विद्यालय में बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए इंटरनेट की व्यवस्था करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दिये। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री ए.सी. बर्मन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।