Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्पित : योगी

 13 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृतसंल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
श्री योगी ने अपने आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक में एमएसपी के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए।