13 फरवरी (वार्ता) पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. वेंकट संजय कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 217 के उपबंध-एक में प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करके न्यायमूर्ति कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 जनवरी में न्यायमूर्ति कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। मणिपुर उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश रमालिंगम सुधाकर शनिवार को ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
राष्ट्रपति ने श्रीमती पुष्पा वीरेन्द्र गनेरीवाला को बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल आज से एक साल के लिए प्रभावी होगा।
सुरेश.संजय
Nationalism Always Empower People
More Stories
देखें: पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में एलएलबी फाइनल ईयर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या | इंडिया न्यूज़
राजकोट बंद आज: 3 शवों की पहचान होना बाकी, शुरुआती जांच में चौंकाने वाले निष्कर्ष | इंडिया न्यूज़
दिल्ली अस्पताल में भीषण आग: छह बच्चों की मौत, 11 को बचाया गया |