Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कैट के भारत बंद को छत्तीसगढ़ स्टेट सेल्स टैक्स बार काउंसिल का समर्थन

कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा 26 फरवरी को कराए जा रहे भारत बंद के समर्थन में छत्तीसगढ़ स्टेट सेल्स टैक्स बार काउंसिल भी आ गया है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव का कहना है कि जीएसटी में बहुत सी विकृतिया है, उन्हें दूर करने के लिए ही भारत बंद किया जा रहा है। इसके लिए कैट ने अपनी रणनीति भी बना ली है।

उन्होंने बताया कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री सहित बहुत से पदाधिकारियों का अलग-अलग राज्यों में दौरा है। यह 14 से 23 फरवरी तक होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी का विरोध करना जरूरी है, यह आम व्यापारियों के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक साबित हो रहा है। इसके चलते ही इसका विरोध किया जा रहा है। इस बंद के समर्थन में कैट से जुड़े देश भर के 40 हजार से अधिक व्यापारिक संगठन है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी का कहना है कि इस साल भारतीय व्यापार सम्मान के रूप में मनाया जाएगा। रणनीति बना ली गई है कि चीनी व्यापार को इस साल भी जबरदस्त झटका देना है। बीते साल चीनी वस्तुओं के विरोध के कारण त्योहारी सीजन के साथ ही आम दिनों में भी चीनी व्यापार को तगड़ा झटका लगा है। कैट द्वारा इसके लिए आम व्यापारियों को जागरूक करने के साथ ही उपभोक्ताओं को भी जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ता केवल भारतीय उत्पाद ही खरीदें। चीनी वस्तुका बहिष्कार जरूरी है। इसके लिए विशेषज्ञों के साथ स्थानीय व्यापारियों का सेमिनार भी कराया जा रहा है।

You may have missed