Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रायपुर निगम ने राजस्व वसूली का अभियान किया तेज, जुटाने हैं 131 करोड़

रायपुर नगर निगम द्वारा राजस्व की वसूली तेज कर दी है। 31 मार्च तक निगम को 131 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। निगम के 70 वार्डों में नगर निगम की टीम घर-घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस थमा रही है। निगम के सभी जोन कमिश्नर और सहायक राजस्व अधिकारी निरंतर मानिटरिंग कर रहे हैं। वसूली के दौरान करदाताओं की घर में अनुपस्थिति होने पर घर के दरवाजे पर संपत्तिकर डिमांड नोटिस चस्पा की जा रही है।

नगर निगम ने अभियान चलाकर रास्‍व जुटाने पर जोर दिया है। जोन एक की राजस्व विभाग की टीम ने 164 करदाताओं से सात लाख 13 हजार 925 रुपये राजस्व वसूला। जोन दो की टीम ने 47 करदाताओं से तीन लाख 91 हजार 73 रुपये, जोन तीन की टीम ने 137 करदाताओं से 10 लाख 20 हजार 129 रुपये, जोन चार की टीम ने 78 करदाताओं से 5 लाख 43 हजार 954 रुपये राजस्‍व वसूला।

इसी तरह जोन पांच की टीम ने 170 करदाताओं से नौ लाख 56 हजार 730 रुपये, जोन छह की टीम ने 137 करदाताओं से आठ लाख एक हजार 65 रुपये, जोन सात की टीम ने 81 करदाताओं से तीन लाख 85 हजार 22 रुपये, जोन आठ की टीम ने 155 करदाताओं से पांच लाख 17 हजार 249 रुपये वसूला है।

जोन नौ की राजस्व की टीम ने 117 करदाताओं ने चार लाख 95 हजार 523 और जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 199 करदाताओं से सात लाख 27 हजार 723 रुपये का राजस्व अभियान में वसूला।