18 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 237 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और पांच मरीज की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मराठवाड़ा क्षेत्र के जिला मुख्यालयों से एकत्र आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से सर्वाधिक प्रभावित लातूर रहा जहां 31 नये मामले सामने आये और तीन मरीज की मौत हो गयी। इसके अलावा औरंगाबाद में 137 और बीड में 28 मामले दर्ज किये गये तथा एक-एक मरीज की जान गयी। जालना में 66 , परभणी में 27 , नांदेड़ में 24 , उस्मानाबाद में 17 और हिंगोली में सात लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
Nationalism Always Empower People
More Stories
स्वाति मालीवाल हमला मामला लाइव: ‘घातक’ हमले से विभव की हिरासत तक – शीर्ष घटनाक्रम |
ओडिशा लोकसभा चुनाव 2024: चरण 5 मतदान का समय, प्रमुख उम्मीदवार और मतदान क्षेत्र |
CUET पेपर वितरण में गड़बड़ी पर कानपुर में हंगामा |