Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोहरे के घने चादर में समाए दिल्ली के कई इलाके

देशभर में मौसम ने करवट बदली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सुबह से ही घने कोहरे की चादर की वजह से आमने—सामने देख पाना कठिन था। इसके कारण आवागमन के दौरान लोग गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर निकलते नजर आएं। गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार सुबह का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता बेहद खराब की श्रेणी में बनी हुई है।