Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, बस्तर संभाग सहित कई इलाकों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव जारी है। आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके कारण प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में वर्षा का क्षेत्र और मात्रा ज्यादा रहने की संभावना है। प्रदेश में 20 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।