भारत और चीन के बीच शनिवार को दसवें दौर की वरिष्ठ कमांडर स्तरीय बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग क्षेत्रों से सैनिकों को हटाने के मुद्दे पर चर्चा होगी। बैठक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्दो सीमा बिंदु पर सुबह 10 बजे शुरू होगी। पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों की वापसी के बाद होने वाली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन करेंगे, जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लिए लिन करेंगे। लिन चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं।
Nationalism Always Empower People
More Stories
कनाडा की सबसे बड़ी सोना, नकदी डकैती: 22 मिलियन कनाडाई डॉलर की चोरी के मामले में तीसरा भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार |
चार धाम यात्रा: यमुनोत्री में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़; अराजकता के बाद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी |
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: भाजपा नेता देवराजे गौड़ा को प्रज्वल रेवन्ना का ‘स्पष्ट वीडियो लीक’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया