Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खजुराहो का लोकार्पण

Default Featured Image


मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खजुराहो का लोकार्पण


 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 20, 2021, 22:02 IST

   पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने खजुराहो में ”फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खजुराहो” का लोकापर्ण किया। सुश्री ठाकुर ने इंस्टीट्यूट के प्राचार्य श्री शम्भू नाथ गौतम के साथ संस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य श्री गौतम ने सुश्री ठाकुर को पाठ्यक्रमों से संबंधित और विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर श्री विक्रम सिंह जू देव विधायक राजनगर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान संस्था के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति और जनसंपर्क श्री शिवशेखर शुक्ला, कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।                                                                    


अनुराग उइके